मनोरंजन

दूसरी बार मां बनीं नेहा धूपिया, अंगद बेदी ने पोस्ट साझा कर लिखा-आ गया बेदी ब्वॉय

मुंबई 3 अक्टूबर 2021। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी के घर दोबारा खुशियां आई हैं। नेहा ने बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि नेहा ने जुलाई के महीने में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और अब वो फिर से मां बन गई हैं। दूसरी बार पिता बनने की खुशी अंगद बेदी ने फैंस के साथ साझा की है। अंगद बेदी ने नेहा के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर फैंस को खुशियां जाहिर की है।

दूसरी बार माता पिता बने नेहा और अंगद

अंगद ने लिखा, ‘भगवान की कृपा से हमें आज एक बेटे की प्राप्ति हुई है। बच्चा और नेहा दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। अब मेहर को बेबी शब्द आगे बढ़ाना होगा। बेदी ब्वॉय यहां आ गया है। वाहेगुरू मेहर करे। नेहा तुम्हारा बहुत बहुत धन्यवाद ये करने के लिए अब हम चारों के लिए हम इसे बेहद यादगार बनाएंगे’।

Back to top button