मनोरंजन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मां बनी….. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी फैंस को जानकारी …

मुंबई 22 जनवरी 2022। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बन गईं है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है. बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है. अभिनेत्री ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कहै है कि सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए उन्होंने सभी से अपनी निजता बनाए रखने की भी अपील की।प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी रचाई थी. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीत चुकी हैं.

एक्ट्रेस ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया। कुछ देर पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हम यह बताते हुए बेहद खुशी हैं कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है।’

प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’

Back to top button