मनोरंजन

ऐश्वर्या राय ने स्टेज पर ‘दम मारो दम’ गाने पर बांधा ऐसा समां, फैन्स का फेवरिट बन गया यह वीडियो…

VAIRAL VIDEO: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन किसी पहतान की मोहताज नहीं है। ऐश्वर्या ऐसी अभिनेत्री है, जो अपनी खूबसूरती के साथ एक्टिंग के लिए भी मशहूर है। ऐश्वर्या ने कई शानादर फिल्में दी है, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। इन दिनों एक्ट्रेस पोन्नियिन सेल्वन भी खूब छाई हुई है।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने सिर्फ अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। हम दिल दे चुके सनम देवदास. ऐ दिल ए मुशकिल तक शामिल हैं। कुछ वक्त पहले रिलीज हुई ऐश्वर्या की फिल्म पोन्नियिन सेलवन भी काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन इन सबके बीच उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वह स्टेज पर जीनत अमान के मशहूर गाने ‘दम मारो दम’ और ‘चुरा लिया है’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। वह स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं और अक्षय खन्ना भी उनके साथ हैं। इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है।

https://www.instagram.com/reel/ClXNmSKO2z-/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ff5cca09-3e04-4a03-9d31-60df8729e0af

इस थ्रोबैक वीडियो में ऐश्वर्या राय को गाने पर डांस करते देखा जा सकता है। इस वीडियो में वह हाथ में गिटार लेकर परफॉर्म भी कर रही हैं। ऐश्वर्या राय के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और वह उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वैसे भी इन दोनों गानों पर ऐश्वर्या राय की परफॉर्मेंस जबरदस्त है और इन दोनों गानों को बॉलीवुड के म्यूजिक वर्ल्ड में एवरग्रीन सॉन्ग माना जाता है।

49 वर्षीय ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उन्होंने 1997 में तमिल फिल्म इरुवर से अभिनय की शुरुआत की थी। उसी साल उन्होंने बॉबी देओल के साथ फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में सफलता 1999 में सलमान खान और अजय देवगन के साथ फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से मिली। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में नंदिनी का किरदार यादगार था। इसके बाद ऐश्वर्या राय ताल, मुहब्बतें, देवदास, चोखेर बाली, धूम 2 और जोधा अकबर जैसी यादगार फिल्मों में नजर आईं।

Back to top button