मनोरंजन

सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट….. प्रोग्राम में नहीं पहुंची थी मशहूर डांसर, दर्शकों ने किया था हंगामा

लखनऊ 18 नवंबर 2021। मशहूर डांसर सपना चौधरी गिरफ्तार हो सकती है। कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सपना चौधरी पर डांस कार्यक्रम रद्द करने और टिकट के पैसे वापस नहीं करने का आरोप है। इस मामले में 22 नवंबर को कोर्ट की सुनवाई होनी है।

एसीजेएम अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लखनऊ ने डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। ये मामला 2018 का है, जब 13 अक्टूबर को स्मृति उपवन में सपना चौधरी का प्रोग्राम दोपहर के 3 पजे से रात के 10 बजे तक होना था, इस कार्यक्रम के लिए सपना चौधरी ने हामी भरी थी। आनलाइन-आफलाइन टिकट भी बिके, लेकिन सपना चौधरी नहीं आयी। जिसके बाद दर्शकों ने जमकर हंगामा किया।

मामला कोर्ट में पहुंचा। 4 सितंबर 2021 को इस मामले में सपना चौधरी की डिस्चार्ज अर्जी खारिज कर दी गयी। अब कोर्ट ने सपना की गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है।

Back to top button