स्पोर्ट्स

एशियन गेम्स 2023 : भारत ने एशियन गेम्स में लगाई गोल्ड की हैट्रिक..

एशियन गेम्स 5 अक्टूबर 2023|चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियन गेम्स 2023 में भारतीय प्लेयर्स शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के अभी तक कुल 81 मेडल हो चुके हैं, जिसमें 18 गोल्ड मेडल शामिल हैं। आज एशियन गेम्स के 12वें दिन बैडमिंटन, स्क्वाश और रेसलिंग में मेडल आने की उम्मीद है। 12वें दिन के सभी अपडेट्स के लिए नीचे स्क्रॉल करें। 

भारत ने तीरंदाजी के मेंस कंपाउंड इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा और प्रथमेश जावकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोने पर निशाना साधा। भारतीय टीम ने 230-235 का स्कोर करते हुए कोरिया टीम को मात दी। भारत के एशियन गेम्स में अब कुल 21 स्वर्ण पदक हो गए हैं और वह मेडल टैली में चौथे स्थान पर है।

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 
21
रजतः 31
कांस्यः 32
कुलः 84

तीरंदाजी में एक और स्वर्ण

कंपाउंड पुरुष टीम तीरंदाजी में भारत को स्वर्ण पदक मिला है। ओजस देवतले, अभिषेक वर्मा और जावकर प्रथमेश समाधान की टीम ने दक्षिण कोरिया को 235-230 के अंतर से हराया है। आज के दिन में यह भारत का तीसरा स्वर्ण है।

कबड्डी टीम ने पक्का किया मेडल

सात बार की चैंपियन भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने ग्रुप ए में चीनी ताइपे को 50-27 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और एशियाई खेलों में पदक पक्का कर दिया। 

ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला खेलेंगे ये रेसलर्स

प्रतिभावान अंतिम पंघाल सहित चार भारतीय पहलवानों ने एशियाई खेलों की कुश्ती में कांस्य पदक दौर में जगह बनाई। इनमें से तीन भारतीय पहलवान रेपेचेज के जरिए कांस्य पदक दौर में पहुंचे। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता अंतिम (53 किग्रा), मानसी अहलावत (57 किग्रा) और ग्रीको रोमन पहलवान नवीन (130 किग्रा) ने रेपेचेज के जरिए कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई। ये जिन खिलाड़ियों से हारे थे उनके फाइनल में पहुंचने पर इन्हें कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करने का मौका मिला। 

Back to top button