मनोरंजन

इस पंजाबी हसीना को डेट कर रहे हैं बादशाह,….एक साल बाद दोनों के प्यार का हुआ खुलासा….

मुंबई 12 अक्टूबर 2022 : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह ने अपने गानों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बादशाह को लेकर हाल ही में चौंकाने वाली खबर आ रही है। सिंगर और रैपर को लेकर कहा जा रहा है कि पंजाब की एक एक्ट्रेस पर वह दिल हार बैठे हैं। दोनों बीते एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने इस बात को दुनिया से छुपाए रखने की कोशिश भी की, लेकिन उनका यह पैंतरा काम नहीं कर पाया। बता दें कि बादशाह का दो साल पहले ही उनकी पत्नी जैस्मिन से तलाक हुआ था। लोकप्रिय रैपर-गायक बादशाह हाल ही में वेब सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में नजर आए थे।

https://www.instagram.com/p/ChyyELOLC44/?utm_source=ig_web_copy_link

बादशाह का दिल जीतने वाली पंजाबी एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ईशा रिखी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे उनकी यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। बादशाह से जुड़े सूत्र ने पिंकविला से बातचीत के दौरान बताया, “बादशाह और ईशा को पताल चला कि संगीत और फिल्मों में दोनों की पसंद एक जैसी है। बादशाह और ईशा ने अपने परिवार को भी अपने रिलेशनशिप की जानकारी दे दी है।”

https://www.instagram.com/p/Cim_048BSds/?utm_source=ig_web_copy_link

बादशाह की पूर्व पत्नी जैस्मीन की बात करें तो 2019 में उनकी शादी में खटास आ गई और लॉकडाउन ने स्थिति और खराब कर दी। बादशाह और जैस्मीन ने 2017 में अपनी बेटी जेसी ग्रेस मसीह सिंह का स्वागत किया। कोरोना के बाद, जैस्मीन ने अपनी बेटी जेसी के साथ अपना ठिकाना लंदन में शिफ्ट कर दिया, जबकि बादशाह चंडीगढ़, दिल्ली और मुंबई के बीच रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, बादशाह के पास इस साल तीन म्यूजिक वीडियो हैं, जिसमें तबाही, वूडू और ट्रैप मुंडे शामिल है। उन्हें हाल ही में एक विलेन रिटर्न्स में एक कैमियो भूमिका में देखा गया था। उन्होंने धाकड़ के लिए संगीत तैयार किया है।

Back to top button