मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के पूरे हुए सात फेरे, रागनीति बने सात जन्मों के साथी

24 सितम्बर 2023|परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज आखिरकार सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। आज के दिन जोड़ा अपने परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गया है, और इस भव्य शादी का साक्षी उदयपुर का होटल लीला एंड ताज पैलेस बना है। इस बिग फैट पंजाबी वेडिंग में राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक की नामचीन हस्तियां शिरकत करने पहुंची थी।  राघव-परी के वेडिंग रिस्पेशन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। करीब 8:30 बजे से रिसेप्शन शुरू हो जाएगा।

विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हम दूर से ही फेरों के समय का माहौल देख सकते हैं। वीडियो में बॉलीवुड सॉन्ग ‘ओ कबीरा’ सुनाई दे रहा है। साथ ही दुनिया के सबसे बेहतरीन होटलों में शुमार ‘द लीला पैलेस’ की चमक देखते ही बन रही है।

रिसेप्शन में परी-राघव ने किया स्पेशल डांस
खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 25 सितंबर को दिल्ली लौटेंगे। 24 सितंबर को सात फेरों के बाद उनका ग्रैंड रिसेप्शन शुरू हुआ है। दोनों ने स्पेशल डांस परफॉर्मेंस भी दी है।

  • राघव चड्ढा की हुईं परिणीति चोपड़ा…’राघव की हुईं परिणीति… ये गाना उदयपुर के लीला पैलेस में गूंज उठा है। जयमाला सेरेमनी के दौरान ये सॉन्ग गाया गया। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में अभी जारी हैं।
  • दुल्हन परिणीति चोपड़ा को कैमरे से ऐसे छिपायासोशल मीडिया पर उदयपुर से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का प्यारा सा वीडियो सामने आया है। जहां दुल्हन परिणीति चोपड़ा और दूल्हेराजा राघव चड्ढा की पहली झलक देखने को मिली हैं। लेकिन छतरी की मदद से दोनों के लुक और चेहरे को छिपाया गया है

वहीं इंस्टाबॉलीवुड ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें परिणीति और राघव की वैडिंग राइड वाली कार नजर आ रही है। इस लाल रंग की ओपर कार को सफेद फूलों से सजाया गया है। 

फोटो के इंतजार में फैंस

हर गुजरते मिनट के साथ राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तस्वीरों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। फैंस वास्तव में अब ऑफिशियल तस्वीरें सामने आने का इंतजार नहीं कर पा रहे। इस बीच, शादी के जश्न की कुछ तस्वीरों और आने वाले मेहमानों के वीडियो से सोशल मीडिया पर काफी हलचल मची हुई है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा आज उदयपुर में शादी के बंधन में बंध चुके हैं।  मुख्य शादी के लिए चुनी गई थीम ‘डिवाइन प्रॉमिस – ए पर्ल व्हाइट इंडियन वेडिंग’ है।

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी में पहुंचे आदित्य ठाकरे, बोले- आज राजनीति नहीं, रागनीति है

राघव-परिणीति की शादी के मंत्रों से गूंजा पैलेस 

राघव-परिणीति की शादी की रस्में शुरू होने के बाद द लीला पैलेस में मंत्रों की गूंज सुनाई दी। वेन्यू से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा के फेरे होते समय झील के पास का नजारा काफी मनमोहक है।

Back to top button