हेडलाइन

मुरूम खदान हादसा अपडेट : खदान धंसने से 6 लोगों की मौत, मृतक में 5 महिला एक पुरुष… 10-12 लोग अभी भी फंसे हुए हैं..

जगदलपुर 2 दिसंबर 2022। जगदलपुर से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। घटना उस वक्त हुआ, जब मुरुम की खदान धंस गयी। हादसा मालगांव की बतायी जा रही है। मलबे में अभी भी 10 से 12 लोग फंसे हुए हैं। 6 शवों को जेसीब से अभी निकाला जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मलबा में लगभग 10 से ज्यादा ग्रामीण मजदूर दबे। मुरुम खदान में खुदाई के दौरान ये हादसा हुआ है।

6 मजदूरों के शवों को जेसीबी की मदद से निकाला गया, और भी मजदूर मलबा में दबे होने की आशंका है। सभी को जेसीबी की मदद से निकालने की कोशिश की जा रही है। मजदूरों में महिला भी शामिल, बस्तर जिले के मालगांव पंचायत का मामला बताया जा रहा है। मृतक में 5 महिला एक पुरुष बताये जा रहे है

Back to top button