हेडलाइन

बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति चुनाव में हुई क्रास वोटिंग….कांग्रेस के 2 विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट…

रायपुर 21 जुलाई 2022। राष्ट्रपति चुनाव में छत्तीसगढ़ में भी क्रास वोटिंग हुई है। छत्तीसगढ़ में UPA उम्मीदवार को 71 के बजाय 69 वोट ही मिले हैं। वहीं NDA की द्रौपदी मुर्मू को 19 के बजाय 21 वोट मिले हैं। कांग्रेस के 2 वोट क्रांस हुए हैं। दरअसल कांग्रेस के अभी प्रदेश में कुल 71 विधायक हैं। UPA ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था, उस लिहाज से सभी 71 वोट यूपीए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को मिलने चाहिये थे, लेकिन छत्तीसगढ़ में 69 विधायकों ने ही यशवंत सिन्हा को वोट दिये। वहीं भाजपा और जोगी कांग्रेस-बसपा को मिला लिया जाये तो भी 19 विधायक ही होते हैं, लिहाजा ये तय है कि कांग्रेस के दो विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रांस वोट किया है।

Back to top button