हेडलाइन

ब्रेकिंग : सावित्री मंडावी 21,171 वोटों से जीती… उपचुनाव में लगातार 5वीं बार कांग्रेस ने दर्ज की जीत

कांकेर 8 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ में एक और उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा को हार मुंह देखना पड़ा है। आरक्षण विरोध के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने 21,171 वोटों से जीत दर्ज की है। 17वें राउंड की गिनती में कांग्रेस की प्रत्याशी 20885 मतों से आगे है। अब सिर्फ से 1 राउंड की गिनती बची है। 18वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के पक्ष में 64030 वोट और भाजपा के खाते सिर्फ 43145 वोट मिले हैं। इधर कांग्रेस में जीत के खुशी की लहर है।

कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने विजय जुलूस निकाला है।

Back to top button