हेडलाइन

8 जिलों में शीतलहरी का अलर्ट: मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी.. 10 जनवरी तक अभी ऐसा ही मौसम.. 15 जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम

रायपुर 8 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दो दिनों में प्रदेश में और भी ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण प्रदेश में तापमान अभी और गिरेगा। प्रदेश में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री और गिरावट आयेगी। सरगुजा संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि आने वाले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में कोहरा का असर दिखेगा, वहीं शीतलहरी का भी असर दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, दुर्ग और उससे जिलों में शीत लहरी की चेतावनी दी गयी है।

प्रदेश में 7 जनवरी को मौसम शुष्क रहने तथा आकाश साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में एक दो पैकेट में हल्के घना से मध्यम घना कोहरा सुबह के वक्त में बन सकता है। बस्तर संभाग में अगले दो दिनों में 6 डिग्री सेल्सियस तक न्युनतम तापमान में गिरावट होने को सम्भावना है । बीते 24 घंटे में प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बना रहा। इस दौरान कवर्धा 2.7और कोरिया 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडे रहे।इसी तरह से सरगुजा में तापमान 4.9 डिग्री रहा ।प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है।इसके कारण प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान ने गिरावट की अपनी चरम स्थिति पर पहुंच चुका है, अत: न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 10 जनवरी तक यह स्थिति संभावित है। अंबिकापुर में 12.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रायपुर में 16.4 डिग्री, बिलासपुर में 17, जगदलपुर में 19.8, दुर्ग में 17 और राजनांदगांव में 15 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Back to top button