पॉलिटिकलहेडलाइन

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत चार निष्कासित, मारपीट मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई

बिलासपुर 14 जून 2023। मारपीट मामले में चार यूथ कांग्रेस पदाधिकारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने निष्कासन की कार्रवाई की है। दरअसल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मॉल के सामने सारेराह मारपीट की थी और थाना घेराव की थी। मामले में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजू यादव, उपाध्यक्ष नितेश सिंह, बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू और मस्तूरी विधानसभा उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत को पद निष्कासित किया गया है।

बिलासपुर में मेग्नेटो मॉल के बाहर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में आपस में मारपीट हुई थी. मस्तूरी विधानसभा के उपाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष से मारपीट के मामले में ग्रामीण अध्यक्ष के नेतृत्व में ही कार्यकर्ता थाने पहुंच गए थे। इस मामले ने खूब तूल पकड़ा था। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की है।

Back to top button