पॉलिटिकल

CG बिग ब्रेकिंग : दो पूर्व विधायक कुछ देर में होंगे बीजेपी में शामिल…..बीजेपी की सदस्यता के लिए पहुंचे पार्टी दफ्तार…..NW न्यूज से बात करते हुए पूर्व विधायक ने कहा….

रायपुर 13 नवंबर 2021। छत्तीसगढ़ के दो पूर्व विधायक आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के टिकट पर गुंडरदेही से चुनाव जीतने वाले आरके राय और 2003 में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतने वाले बालमुकुंद देवांगन अब से कुछ देर बाद भाजपा में शामिल होंगे। दोनों नेता भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंच चुके हैं। आरके राय ने इस बारे में nw न्यूज से बात करते हुए भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भाजपा में वो प्रवेश कर रहे हैं। कुछ देर बाद उन्हें औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता दिलायी जायेगी।

भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की मौजूदगी में आरके राय और बालमुकुंद देवांगन भाजपा की सदस्यता लेंगे। गुंडरदेही से आरके राय ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीता था, उसके बाद अजीत जोगी की नयी पार्टी बनाने पर वो जोगी कांग्रेस में शामिल हो गये थे। हालांकि पिछले कुछ दिनों से वो जोगी कांग्रेस से दूर हो गये थे, वो किसी भी पार्टी की गतिविधि में शामिल नहीं हो रहे थे। हालांकि पहले अटकलें थी कि वो कांग्रेस में लौट सकते हैं, लेकिन आज उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया।

2003 में बीजेपी से चुनाव जीता था बालमुकुंद देवांगन ने

भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर वर्ष 2013 में स्वतंत्र चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक डॉ. बालमुकुंद देवांगन अब फिर से बीजेपी में शामिल हो गये हैं। इससे पहले वो छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में चले गये थे। वर्ष 2003 में खेरथा विधायक रहे डॉ. बालमुकुंद देवांगन को 2013 के चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने भाजपा पर टिकट खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था।

Back to top button