हेडलाइन

CG: मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, DRG और BSF की संयुक्त सर्चिंग पार्टी ने मुठभेड़ में मार गिराया,मौके से हथियार बरामद

कांकेर 12 जून 2023। नक्सल प्रभावित कांकेर जिला में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को जवानों ने ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि बीएसएफ और ‌डीआरजी की संयुक्त पार्टी गश्त पर निकली थी। इसी दौरान अचानक फोर्स पर माओवादियों ने अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है।

नक्सली मुठभेड़ का ये मामला छोटे बेठिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात जवानों को 20 से 25 नक्सलियों के छिप होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर सर्चिंग पर डीआरजी और बीएसएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान सोमवार सुबह लौटते वक्त बीनागुण्डा के जंगल में अचानक से फायरिंग शुरू हो गई। नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भागे निकले। आधे घंटे से ज्यादा वक्त तक चले इस मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया हैं।

मुठभेड़ की पुष्टि आईजी पी सुंदरराज ने की है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से एक राइफल भी जब्त किया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मारी गई महिला नक्सली की पहचान अब तक नहीं हुई है।आपको बता दे कि 5 दिन पहले ही नक्सलियों ने इसी इलाके में आगजनी की घटना को अंजाम दिया था।माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 3 ट्रेक्टर, 1 पोकलैंन, 1 लोडर में आग लगा दी थी। इसके अलावा वहां काम कर रहे मजदूरों को काम नहीं करने की भी धमकी दी थी।

Back to top button