हेडलाइन

CG : ज़िले में फिर नज़र आया तेंदुआ, राहगीरों ने बनाया वीडियो, 10 दिन पहले….

कांकेर 20 जनवरी2024। कांकेर जिले में एक बार फिर रास्ते पर तेंदुआ देखा है। तेंदुए की आमद से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं रास्ते पर चल रहे राहगीरों ने तेंदुए की तस्वीर मोबाइल में कैद की।


बताया जा रहा है कि डुमाली जाने वाले मार्ग पर कुछ लोग जब कार से जा रहे थे इसी बीच एक तेंदुआ सड़क पार कर रहा था। जिसके बाद तेंदुआ सड़क पार कर एक पुल में जाकर बैठ गया। राहगीरों ने तेंदुए को देख गाड़ी से ही अपने मोबाईल में वीडियो बनाया। जानकारी के मुताबिक तेंदुए ने 10 दिन पहले एक व्यक्ति पर हमला किया था और अब फिर तेंदुए के आमद से लोगों में डर बना हुआ है।

Back to top button