हेडलाइन

CG- चलती बस में भीषण आग: बीच सड़क पर धू धू कर जलने लगी यात्री बस, 60 यात्री थे बस में सवार, खिड़की से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान, 4 पैसेंजर झुलसे

केशकाल 12 दिसम्बर 2023। यात्री बस में लगी भीषण आग में कई यात्री घायल हो गए। घटना रावणभाठा मैदान के समीप की है, जहां चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक व परिचालक यात्रियों को बाहर निकालना छोड़ कर मौके से फरार हो गए। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

यात्रियों ने दरवजा, खिड़की तोड़ कर किसी प्रकार से बाहर निकले। वहीं खिड़की से कूदकर बाहर निकलने के प्रयास में 3 यात्री गम्भीर रूप से घायल भी हो गए हैं। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से रात्रि करीब 12:00 बजे सोमवार को रायपुर के लिए निकली महिंद्रा ट्रेवल्स की बस केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के पास उसमें अचानक आग लगने के कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया, इसमें करीब 60 यात्री सवार थे।

ऐसा बताया जा रहा है यह बस प्रातः 4:00 बजे मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल के पास पहुंची थी, उसमें अचानक आग लग गई और बस जलकर खाक हो गई। यात्री खिड़की तोड़कर बाहर निकालने के प्रयास में घायल भी हो गए, जिन्हें केशकाल के शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

जानकारी में बताया गया है कि सुबह करीब 4 बजे यात्री बस में कोंडागांव के नेशनल हाईवे केशकाल डिपो के पास अचानक आग लग गई, जिससे यात्री घबरा गए। चालक द्वारा वाहन रोकने पर सभी जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे। बस में आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। जब पुलिस पहुंची तो उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग से दो पुरुष और दो महिलाएं झुलस गईं। जिन्हें पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनकी देखभाल हो रही है. घटना कैसे घटी यह अज्ञात है। यात्री अभी डरे हुए हैं।

Back to top button