बिग ब्रेकिंग

CG NEWS : पुलिस को मिली बड़ी सफलता…8 लाख के इनामी नक्सली कमान्डर मड़कम एर्रा और उसकी एक महिला साथी पोडियम भीमे को मार गिराया…

सुकमा 8 मई 2023।छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर आ रही है।यहाँ जवानों को बड़ी सफलता मिली है, यहाँ पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक महिला समेत दो नक्सली मारे जाने की खबर है।

जानकारी मिल रही है की सुकमा जिले के भेज्जी थाना इलाके के दंतेशपुरम के जंगल में आज सुबह जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है।जिसमें जवानों ने एक महिला सहित दो नक्सलियों को ढेर करने की खबर है।

खबर है कि मौके पर जवान अभी भी मौजूद है। और इलाके में लगातार सर्चिंग जारी है। वहीं जवानों द्वारा मौके से हथियार भी बरामद करने कि खबर है। हालांकि इस पूरे मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

Back to top button