क्राइम

CG NEWS: 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा से रेप, लड़की के फ्रेंड ने दिया घटना को अंजाम, खुलासा करने पर जान से मारने की दी धमकी

बिलासपुर 6 सितंबर 2022। बिलासपुर में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ उसी के फ्रेंड ने रेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, तभी उसके फ्रेेंड ने उसे झांसा देकर अपने साथ दोस्त के घर ले गया। यहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गयी।

पूरा घटनाक्रम बिलासपुर जिला के सरकंडा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की लड़की 10वीं क्लास में पढ़ती है।पीड़ित छात्रा ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली स्थित आदर्श चौक में रहने वाला रविंद्र सिंह ठाकुर उसका परिचित है और दूर का रिश्तेदार भी है। शुक्रवार को लड़की स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी।

तभी रविंद्र बाइक में आया और उसे घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया।पीड़ित छात्रा की माने तो रविंद्र ने उसे अपने दोस्त के सूने मकान में ले गया। जहां उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी ने पीड़ित छात्रा को घटना की जानकारी किसी को बताने पर बदनाम करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गयी।

पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी।घटना की जानकारी के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। सरकंडा पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सों एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।

Back to top button