क्राइम

CG: शर्मनाक : 11 साल की बेटी से बलात्कार,घटना के बाद पत्नी और बेटे को दी जान से मारने की धमकी,पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

कोरबा 1 अगस्त 2023। कोरबा जिला में बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी 11 साल की मासूम बेटी के साथ हैवानियत करते हुए बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा हैं कि घटना के बाद आरोपी शख्स ने घटना का खुलासा नही करने को लेकर पत्नी और बेटे को भी धमकाया गया। बावजूद इसके पीड़ित किशोरी ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया हैं।

11 साल की मासूम के साथ रेप का ये मामला मानिकपुर पुलिस चैकी क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची के पिता की मौत 5 साल पहले हो गयी थी। पति की मौत के बाद महिला अपने चार बच्चों के साथ किसी तरह जीवन यापन कर रही थी। बताया जा रहा हैं कि घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती थी। इसी दौरान महिला का एक अनजान शख्स से मोबाइल पर बातचीत के जरिये पहचान हुई। उस शख्स की भी पत्नी की मौत हो चुकी थी। लिहाजा बेवा महिला ने उस शख्स से शादी कर ली। शादी के बाद से ही आरोपी शख्स का उसकी पत्नी की 11 की बेटी पर बुरी नजर थी। उसने कुछ महीने पहले भी मासूम बच्चीं के साथ रेप करना चाहा था, लेकिन बच्ची के विरोध के कारण कामयाब नहीं हो सका।

इसके बाद से वो लगातार बच्ची की मां और भाई को जान से मारने की धमकी देकर डरा रहा था। पीड़ित बच्चीं और उसकी मां ने बताया कि सोमवार 31 जुलाई की रात महिला अपने बच्चों के साथ सोने चली गयी थी। इसी दौरान आरोपी शख्स ने अपनी बेटी का हवस का शिकार बनाया। पीड़ित 11 साल की बच्चीं के साथ आरोपी ने दरिंदगी करते हुए रेप की घटना को अंजाम दिया गया। आज सुबह पीड़ित बच्चीं ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद मां ने पीड़ित बच्ची के साथ मानिकपुर पुलिस चैकी पहुंचकर अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराने की बात कही जा रही हैं। वही आरोपी पिता को पुलिस ने घटना की रिपोर्ट के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया हैं।

Back to top button