क्राइम

CG NEWS : ढाई साल के मासूम की कुआ में गिरकर मौत, बॉल लेने के लिए पहुंचा था कुंआ के पास, मां को जब तक हुई घटना की जानकारी, तब तक ….

कोरबा 8 अक्टूबर 2022। कोरबा में एक ढाई साल का मासूम बच्चा घर के आंगन में खेलते खेलते कुंआ में गिर गया। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त बच्चा आंगन में अकेला ही था। जब तक घर के लोगों को घटना की जानकारी हुई तब तकबच्चें की पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी।

पूरा घटनाक्रम कोतवाली थाना के राताखार बस्ती का हैं। बताया जा रहा हैं कि राताखार में लक्ष्मण सिदार का परिवार निवास करता हैं। मजदूरी का काम करने वाला लक्ष्मण रोज की तरह आज सुबह मजदूरी करने घर से निकल गया था। उसकी पत्नी घर के कामकाज में लगी हुई थी। इसी बीच लक्ष्मण का ढाई साल का मासूम बेटा कान्हा खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंच गया। कुएं में झांकने के दौरान वो उसमें गिर गया। बताया जा रहा हैं कि बच्चा आंगन में गेंद से खेल रहा था।

इसी दौरान गेंद लुढ़कते हुए कुएं के पास चला गया था। बच्चा भी गेंद के पीछे-पीछे वहां पहुंच गया और कुएं में गिर गया। मां कौशल्या सिदार जब कमरे से बाहर निकली, तो बच्चा उसे कहीं नहीं दिखा। उसके दो और बच्चे खेलने के लिए बस्ती में गए हुए थे। ढाई साल का बच्चा अकेला ही घर के आंगन में खेल रहा था। इधर मां को अनहोनी का अंदेशा होने पर वह दौड़कर कुएं के पास पहुंची। कुएं के अंदर बच्चे की बॉल तैरती हुई मिली।

इसके बाद मां शोर मचा कर आस पड़ोस के लोगों को मदद के लिए बुलाया गया। तुरंत कुएं में लोग उतरे, जहां बच्चे की लाश मिली। घटना की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि कुआं आंगन से महज 100 मीटर की दूरी पर बना हुआ है, जिसमें कोई रेलिंग नहीं है। खुला कुआं होने से ये हादसा हो गया, जिसमें मासूम बच्चे की जान चली गयी। उधर घटना के बाद से परिवार सदमे में है।

Back to top button