हेडलाइन

CG: हेड कॉन्स्टेबल सहित 2 की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार का टायर फटा….अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलटी, 2 दो की मौके 2 गंभीर

गरियाबंद 12 अगस्त 2023। गरियाबंद जिला में सड़क हादसे में हेड कांस्बेल सहित दो लोगों की मौत हो गयी हैं,जबकि दो अन्य लोगों को गंभीर चोट आयी हैं। बताया जा रहा हैं कि तेज रफ्तार कार का टायर फट गया, जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गयी। इस भीषण हादस में कार में सवार दो लोगों की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वही दो अन्य लोगों को गंभीर चोट आयी हैं।

सड़क दुर्घटना का ये मामला गरियाबंद जिला के छुरा थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतपुरी सरपंच पुरन कैवर्त, ग्राम पंचायत पतईडीह सरपंच के प्रतिनिधि बाबूलाल यादव,चिल्हाटी सरपंच के प्रतिनिधि अनूप नायक और पचपेड़ी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा कार में सवार होकर गरियाबंद जिले के जतमई-घटारानी घूमने के लिए रवाना हुए थे। ये सभी दोस्त चिल्हाटी सरपंच प्रतिनिधि अनूप नायक की कार में सवार होकर शुक्रवार शाम 5 बजे गरियाबंद जिले के लिए रवाना हुए थे।

बताया जा रहा हैं कि देर रात सभी कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोगरा के पास कार का अगला टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद कार पलटी खाकर हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में जैतपुरी सरपंच पुरन कैवर्त और अनूप नायक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। अस्पताल में उपचार के दौरान अनूप नायक की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं इस सड़क हादसे में कार में सवार हेड कांस्टेबल रामबहोर सिन्हा और बाबूलाल यादव को इस हादसे में गंभीर चोट लगने पर दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा हैं कि मृतक प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा ने दुर्घटना से कुछ घंटे पहले ही अपने दोस्तों के साथ फोटो शेयर की थी। अपने सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ अपना स्टेटस बदला था। छुरा पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर आज शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।

Back to top button