क्राइम

CG : पत्नी की हत्या- सनकी पति ने कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी की गर्दन काटी, मौके पर हुई मौत, बच्चें को चोट लगने के विवाद में…..

महासमुंद 27 जून 2022 । महासमुंद जिला में एक सनकी शख्स ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी के गर्दन पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर हत्या कर दिया गया। इस घटना में जहां महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, वही घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है।

पूरा घटनाक्रम महासमुंद जिला के बागबहरा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं ग्राम खोपली में खिलावन मेहर का परिवार निवास करता हैं। पेशे से मजदूर खिलावन और उसकी पत्नी कौशल्या इलाहाबाद उत्तर प्रदेश में ईट भटठे में काम करते थे। 10 दिन पहले ही परिवार वापस महासमुंद लौटा था। बताया जा रहा हैं कि ईट भटठे में काम करने के दौरान खिलावन के बच्चें के हाथ में चोट आ गयी थी।

इसी बात को लेकर रविवार की शाम खिलावन अपनी पत्नी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ने पर तैश में आकर आरोपी शख्स ने घर में रखे कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी के गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। इस घटना में जहां कौशल्या की मौके पर ही मौत हो गयी, वही हत्या की वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उधर परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बागबहरा पुलिस ने इस मामले मे हत्या का अपराध दर्ज कर फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

Back to top button