×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 04 Sep 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CGBSE 10th-12th Board Exam: बोर्ड रिजल्ट जारी होने से पहले बड़ा एक्शन, बोर्ड पेपर लीक के आरोपी पर ईनाम घोषित

MASHIM

रायपुर 29 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी वेणु जंघेल पर रायपुर पुलिस ने 5 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। लंबे समय से आरोपी की तलाश जारी थी, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सफलता नहीं लगी थी। ऐसे में अब इनाम की घोषणा के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास और तेज कर दिए हैं।

यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 130/2026 से जुड़ा हुआ है, जिसमें आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ परीक्षा अधिनियम की धारा 4, 5, 10 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। यह पूरा प्रकरण 14 मार्च 2026 को सामने आए परीक्षा अनियमितता और पेपर लीक से संबंधित है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, आरोपी वेणु जंघेल (18) बेमेतरा जिले के बोरतरा गांव का निवासी है। वह वर्तमान में रायपुर के अशोक नगर, गुढ़ियारी इलाके में रह रहा था। घटना सामने आने के बाद से ही वह फरार चल रहा है और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी में मुश्किलें आ रही हैं।

इस मामले में सेंट्रल जोन की डिप्टी पुलिस कमिश्नर अर्चना झा ने रायपुर पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए के तहत इनाम की उद्घोषणा जारी की है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ है और उसके खुलेआम घूमने से समाज के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। यही कारण है कि आम जनता की मदद से उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या संबंधित अधिकारियों को सूचित करे। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही जो व्यक्ति आरोपी को पकड़वाने में मदद करेगा या ऐसी पुख्ता जानकारी देगा, जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे 5 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय डिप्टी पुलिस कमिश्नर, मध्य क्षेत्र द्वारा लिया जाएगा।

गौरतलब है कि 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने से ठीक पहले इस मामले में पुलिस की सक्रियता को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे और विपक्ष के साथ-साथ अभिभावकों ने भी कार्रवाई की मांग की थी।

Rohan Chatterjee

Rohan Chatterjee is an investigative reporter focusing on crime, law and order, and court proceedings. He is dedicated to factual reporting and has a network of sources across the local police administration. His investigative series on cybercrime awareness has helped many readers stay safe online.

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

रवींद्र राठौर का मार्मिक पत्र: “कलम के पहरुओं की सिसकी, शिक्षक दिवस पर सम्मान के साथ न्याय भी दे सरकार” वेतन विसंगति, क्रमोन्नति और TET पर शिक्षकों की पीड़ा किया बयां

RECOMMENDED
TATA Curvv Series X

TATA Curvv Series X भारत में लॉन्च: ₹10 लाख शुरुआती कीमत, Pure X ट्रिम से ही मिलेगा 10.25-इंच स्क्रीन का मज़ा

RECOMMENDED
I'M Game Box Office Collection Day 1

I’M Game Box Office Collection Day 1: दुलकर सलमान की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाए ₹5.05 करोड़, ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

RECOMMENDED
Xiaomi Pad 9 Pro Max

Xiaomi Pad 9 Pro Max: 13.3-इंच डिस्प्ले और Xring O3 चिपसेट के साथ 7 सितंबर को होगा लॉन्च

RECOMMENDED
Renault Duster EMI Plan

Renault Duster EMI Plan: 3 लाख रुपये Down Payment के बाद हर महीने कितनी बनेगी किस्त? दिल्ली की On-Road कीमत के साथ समझें पूरा गणित

RECOMMENDED
Vivo V80 Lite 5G

Vivo V80 Lite 5G: 10,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

RECOMMENDED

सास की आत्महत्या मामले में बहू सहित तीन गिरफ्तार, दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर सास ने दी थी जान, जांच में प्रताड़ना के आरोप सही निकले

RECOMMENDED
शिक्षिका सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान: छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, नवाचार से बच्चों की पढ़ाई को बनाया आसान

RECOMMENDED

CG: भाजपा के निष्कासित नेता के बेटे का बड़ा कांड,नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी का एक और आरोप, कृष्णा अवस्थी और बेटे प्रणव पर FIR

RECOMMENDED

नौकरी का मौका: 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला; 185 पदों पर होगी भर्ती, मौके पर ही मिलेगा ज्वाइनिंग लेटर

RECOMMENDED
BOB SO Recruitment 2026

BOB SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1100 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट, मुख्य सचिव ने रिक्त पदों की ली समीक्षा,विभागवार स्वीकृत, भरे और रिक्त पदों की जानकारी तलब

RECOMMENDED
Nissan Terrano PHEV Spied Testing

Nissan Terrano PHEV Spied Testing: 2027 में ग्लोबल एंट्री से पहले चीन की सड़कों पर दिखी न्यू जनरेशन SUV

RECOMMENDED
Makhan-Mishri Bhog

जन्माष्टमी पर घर में ऐसे बनाएं बाल गोपाल का प्रिय माखन-मिश्री भोग, बेहद आसान है विधि

RECOMMENDED
Tecno Spark Go 3 Pro Sale

Tecno Spark Go 3 Pro Sale: भारत में 120Hz डिस्प्ले और IP69 रेटिंग वाले नए स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जानें कीमत

RECOMMENDED

शिक्षक दिवस पर रायगढ़ की दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान, अनूठी शिक्षण शैली के लिए मिलेगा अवॉर्ड

RECOMMENDED
Poco X8 Series

Poco X8 सीरीज आज भारत में होगी लॉन्च: 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस होंगे नए फोन्स

RECOMMENDED
Kia Sorento Launch

Kia Sorento Launch India: 3-रो हाइब्रिड एसयूवी हुई लॉन्च, ADAS और AWD से है लैस

RECOMMENDED
Infinix Hot 70 Pro 5G

Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च: Flipkart पर सेल, MediaTek Dimensity 7100, 6000mAh बैटरी और AMC डिस्प्ले की पूरी डिटेल

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री लौटे दिल्ली से: बोले, बारिश की हर बूंद को सहेजकर जल सुरक्षित करना राज्य सरकार का लक्ष्य

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

रवींद्र राठौर का मार्मिक पत्र: "कलम के पहरुओं की सिसकी, शिक्षक दिवस पर सम्मान के साथ न्याय भी दे सरकार" वेतन विसंगति, क्रमोन्नति और TET पर शिक्षकों की पीड़ा किया बयां