बिग ब्रेकिंग

ब्रेकिंग : खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान….AICC की तरफ से नाम किया गया जारी… इस महिला प्रत्याशी पर खेला दांव

रायपुर 22 मार्च 2022। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम के ऐलान कर दिया है। यशोदा वर्मा को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की तरफ से आज इस बाबत अधिकृत घोषणा कर दी गयी। इससे पहले छत्तीसगढ़ के 73वें खैरागढ़ विधानसभा के लिए प्रदेश कांग्रेस की तरफ से कई प्रत्य़ाशी के नामों का पैनल AICC को भेजा गया था। आज AICC ने यशोदा वर्मा के नाम पर मुहर लगायी है।

आपको बता दें कि जोगी कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर खैरागढ़ विधानसभा की सीट खाली हुई थी। ये क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का गढ़ माना जाता है, लिहाजा बीजेपी के लिए भी ये सीट प्रतिष्ठा की सीट है।

Back to top button