बिग ब्रेकिंग

CM भूपेश कल जाएंगे दिल्ली…..16 को CWC की बैठक में करेंगे शिरकत….बैठक पर पुनिया बोले….

रायपुर 14 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 अक्टूबर को होने वाले CWC की बैठक में शामिल होंगे। भूपेश बघेल 15 अक्टूबर को नई दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से रात्रि 10 बजे विमान से रवाना होकर 11.35 बजे नई दिल्ली पहुुंचेंगे और छत्तीसगढ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।

इससे पहले 16 अक्टूबर को होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक के संबंध में पुनिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के चुनाव को लेकर चर्चा होगी। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के ऊपर चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ के परफॉर्मेंस के संबंध में चर्चा को लेकर कोई एजेंडा नहीं है, लेकिन बातचीत के दौरान विषय मेंशन किया जा सकता है।

 

Back to top button