बिग ब्रेकिंग

कांग्रेस की बढ़त बरकरार : दूसरे राउंड की गिनती में भी कांग्रेस ने बढ़त रखी बरकरार…. जानिये कितने वोटों से आगे चल रही है कांग्रेस की यशोदा वर्मा

खैरागढ़ 16 अप्रैल 2022। पहले राउंड की गिनती में बढ़त बनाने वाली कांग्रेस ने दूसरे राउंड में भी अपनी बढ़त को बरकरार रखा है। कांग्रेस की यशोदा वर्मा दूसरे राउंड की गिनती में 2500 से ज्यादा वोटों से आगे हो गयी है। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस की प्रत्याशी 2557 वोट से आगे हैं।

इससे पहले हुए पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस ने 1175 वोट की बढ़त बनायी थी। हालांकि ये शुरुआती दो राउंड की काउंटिंग है, लिहाजा ये रूझान परिणाम में बदलता है या नहीं, इसके लिए कुछ इंतजार करना होगा, लेकिन कांग्रेस का लगातार बढ़त बनाना एक इशारा जरूर कर रहा है।

आपको बता दें कि खैरागढ़ उपचुनाव के परिणाम पर प्रदेश भर की नजर है। खासकर खैरागढ़ की जनता परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रही है। खैरागढ़ के लिए कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर खैरागढ में कांग्रेस जीतती है कि 24 घंटे के भीतर खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिला बनेगा।

Back to top button