स्पोर्ट्स

Delhi Capitals IPL 2023 schedule: 1 अप्रैल को लखनऊ से होगा दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला, कब, कहां किसके साथ है मैच, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Capitals IPL 2023 schedule: क्रिकेटा का महाकुंभ IPL एक बार फिर से वापस आ रहा है. 10 अलग टीमें एक ताज के लिए आपस में मुकाबला करेंगी. IPL का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है. पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होना है. दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 के पहले मैच में 1 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी. दिल्ली फ्रेंचाइजी का आईपीएल 2022 अभियान निराशाजनक था जहां वो लीग चरण के बाद अंकतालिका में पांचवें स्थान पर रहे. 2023 के लिए डीसी को ग्रुप ए में रखा गया है जहां ये टीम अपने स्थाई कप्तान रिषभ पंत के बिना खिताबी जंग में उतरेगी. दरअसल पंत साल की शुरुआत में एक सड़क दुर्घटना के दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद उनके आईपीएल में खेलने की संभावना कम है.

दिल्ली कैपिटल्स का फुल शेड्यूल:

  • 1मैच: 1 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ (शाम साढ़े 7 बजे)
  • 2मैच: 4 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली (शाम साढ़े सात बजे)
  • 3मैच: 8 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुवाहाटी (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
  • 4मैच: 11 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली (शाम साढ़े सात बजे)
  • 5मैच: 15 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
  • 6मैच; 20 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली (शाम साढ़े सात बजे)
  • 7मैच: 24 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद (शाम साढ़े 7 बजे)
  • 8मैच: 29 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली (शाम साढ़े 7 बजे)
  • 9मैच: 2 मई – गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद (शाम साढ़े सात बजे)
  • 10मैच: 6 मई – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली (शाम साढ़े सात बजे)
  • 11मैच: 10 मई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई (शाम साढ़े सात बजे)
  • 12मैच: 13 मई – दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स, दिल्ली (शाम साढ़े सात बजे)
  • 13मैच: 17 मई – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला (शाम साढ़े सात बजे)
  • 14मैच: 20 मई – दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)

Delhi Capitals IPL 2023 squad:
डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नार्जे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव , प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, फिल साल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रोसौव, ऋषभ पंत.

Back to top button