हेल्थ / लाइफस्टाइल

आपको है डायबिटीज ? में खाएं ये सब्जियों को हो जाएगी कंट्रोल

नई दिल्ली 7 जून 2023 आज के समय में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। यह आपके खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते होता है। समय पर इसका इलाज होना भी जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ चीजों का सेवन मना होगा है। लेकिन कई चीजें ऐसी भी होती हैं जिसे आप रोजाना खा सकते हैं। तो, ऐसी ही एक सब्जी है शलजम। शलजम में कैल्शियम, विटामिन, मैगनीशियम और फाइबर आदि पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके अनेक फायदे विस्तार से।

डायबिटीज में शलजम खाने के फायदे-

  1. लो शुगर वाला है शलजम
    शलजम में शुगर की मात्रा बहुत कम होती है। दरअसल, इसमें कार्बोहाइड्रेट कम होता है और फाइबर ज्यादा होता है। इससे शरीर में शुगर नहीं बढ़ता और डायबिटीज के लक्षण कंट्रोल में रहते हैं। साथ ही ये पेट में शुगर मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
  2. इम्यून सिस्टम मजबूत करता है
    शलजम में विटामिन, कैल्शियम,फाइबर और मैगनीशियम पाए जाते हैं। यह विटामिन सी से भी भरपूर है। शलजम खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। ये आपके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, ब्लड वेसेल्स कोसही करता है और आपको दिल की बीमारियों से बचाता है।
  3. मोटापा को कम करता है
    शलजम में 90 प्रतिशत तक पानी रहता है। इसमें मौजूद पानी और फाइबर शरीर से टोक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है।इसमे फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और यह लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाता है। भोजन के बीच ज्यादा खाने की संभावना को कम करता है। इस तरह ये डायबिटीज को बैलेंस करने में मदद करता है।

Back to top button