हेडलाइन

छुट्टी ब्रेकिंग : स्थानीय अवकाश की लिस्ट हुई जारी… इस जिले में कलेक्टर ने ये तीन दिन छुट्टी की घोषित

मुंगेली 20 दिसंबर 2022। स्थानीय अवकाश की लिस्ट हुई जारी । नये साल 2023 में प्रत्येक जिलों से स्थानीय अवकाश की लिस्ट जारी हो रही है। अब मुंगेली जिले से स्थानीय अवकाश की लिस्ट जारी हुई है। कलेक्टर राहुल देव की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 19 सितंबर 2023 गणेश चतुर्थी, दशहरा महानवमी को 23 अक्टूबर 2023 और दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा को 13 नवंबर को छुट्टियां रहेगी। …

सूरजपुर कलेक्टर ने भी वर्ष 2023 के लिए स्थानीय अवकाश किया घोषित
सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग 02 के अनुक्रमांक 4 के नियम 8 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने कलेण्डर वर्ष 2023 के लिए कर्मा (ढोल ग्यारस) 25 सितम्बर 2023 दिन सोमवार, दीपावली का दूसरा दिन गोवर्धन पूजा, 13 नवम्बर 2023 दिन सोमवार एवं नामदेव जयंती देवउठनी/ग्यारस, 23 नवम्बर 2023 दिन गुरूवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश कोषागारोें एवं उपकोषगारों के लिए लागू नहीं होगा।

Back to top button