अध्यातम

25 MAY का राशिफल: कर्क और तुला समेत इन तीन राशि के लोगों को नौकरी में मिल सकती है सफलता….आपका दिन कैसा होगा पढ़े

रायपुर 25 मई 2022 आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 44 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 20 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज चौथा पंचक है। आगे हम इसी पर विस्तृत चर्चा करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा 25 मई को आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार पर भी ध्यान दें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में किसी विशेष प्रयोजन से विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृष राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आय में वृद्धि होगी। परन्तु परिश्रम की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें।
मिथुन राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के क्रोध से भी बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है।
कर्क राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखें, सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है।
सिंह राशि- आशा-निराशा के भाव रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार ठीक रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे।

कन्या राशि- मन थोड़ा अशान्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। सुखद समाचार मिलेगा।

तुला राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
आज थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे।

धनु राशि
आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। स्वास्थ्य फिट रहेगा। अपने ही लोगों का साथ मिलेगा। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करेंगे, तो किस्मत का साथ मिलेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। खासतौर से अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखें। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से सफर पर जाना पड़ सकता है। इस राशि के लव लाइफ वालों के पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार का खर्च बढ़ सकता है। किसी एक ही विषय पर ध्यान देंगे, तो बेहतर रहेगा। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है।
कुंभ राशि- आलस्य अधिक हो सकता है। कारोबार में कठिनाइयाँ आ सकती हैं। सचेत रहें। धार्मिक धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा, फिर भी संयत रहें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी।

Back to top button