क्राइम

CG: शादीशुदा महिला से डायल 112 के ड्राइवर ने किया रेप,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर 27 नवंबर 2023। बिलासपुर जिला में पुलिस विभाग का डायल 112 चलाने वाले ड्राइवर को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर चोरी की शिकायत पर महिला के घर गया था। इसी दौरान उसने महिला का मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू की और महिला से दोस्ती कर लिया। इसके बाद उसने शादी करने का वादा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोप चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म का ये मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि वह गृहणी है और उसके तीन बच्चे हैं। तीन साल पहले उसके घर में चोरी हुई थी। तब इस घटना की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी थी। उस वक्त पुलिस की गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर सुभाष खटिक भी पुलिस टीम के साथ पहुंचा था। जांच के बहाने उसने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया और फिर उससे बातचीत करने लगा।

इसी दौरान महिला के साथ उसकी दोस्ती हो गयी और उसने शादी का झासा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी सुभाष द्वारा महिला के शादीशुदा होने के बाद भी महिला से शादी का वादा किया गया। लेकिन बाद में जब महिला ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। पीड़िता का आरोप है कि उसने आरोपी की बातों में आकर अपने पति से तलाक ले ली है। वहीं आरोपी सुभाष अब शादीशुदा महिला से शादी नहीं करने की बात कहकर उससे दूरी बना रहा है। सरकंडा थाने में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button