क्राइम

भीषण सड़क हादसा ,जिसमे 6 लोगो की मौत और 15 लोग घायल कई लोगो की हालत गंभीर

जयपुर22 अगस्त 2023। राजस्थान के दौसा स्थित मंडावर में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें अब तक छह लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनकी हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है हादसा आज दोपहर करीब 2 बजे बीकानेर-फलोदी-जैसलमेर नेशनल हाइवे-11 पर हुआ।हादसे में बोलेरो जीप के परखच्चे उड़ गए और ट्रक से कुचलने से मृतकों के शव गाड़ी के अंदर ही फंस गए। बड़ी मुश्किल से शवों को बाहर निकाला और फलौदी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

एक्सीडेंट की सूचना पर 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को भी अस्पताल ले जाया गया। एम्बुलेंस चालक मूलाराम खोजा और जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को राजकीय जिला अस्पताल फलौदी पहुंचाया। यहां 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि प्राथमिक इलाज के बाद 2 गंभीर महिला-पुरुष को जोधपुर रेफर किया गया। इसी दरम्यान महिला ने भी दम तोड़ दिया। जबकि घायल पुरुष का इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ओवरलोड थी जीप
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय जीप में ओवरलोड सवारियां भरी हुई थी। जीप में बीस से भी अधिक लोग थे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। महुवा से मंडावर बीच रसीदपुर पुलिस चौकी के आगे से धड़ल्ले से ओवरलोड जीपें दौड़ रही है। जिन पर पुलिस कभी कार्रवाई नहीं करती। ओवरलोड के चलते कई बार हादसे हो चुके हैं।

Back to top button