टॉप स्टोरीज़

Job ब्रेकिंग: सब इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

उत्तराखंड 6 जनवरी 2022। उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमिशन  ने उत्तराखंड पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर, फायर ऑफिसर और चीफ कांस्टेबल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। ‌सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार चीफ कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 10 जनवरी 2022 से 23 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।। जबकि, अन्य पदों के लिए आवेदन की तारीख 8 जनवरी 2022 से 21 फरवरी 2022 तक निर्धारित की गई है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) के 65 पद, सब इंस्पेक्टर के 43 पद, गुल्मयानक के 89 पद, फायर कॉन्स्टेबल के 24 पद और चीफ कांस्टेबल के 272 पदों पर भर्ती की जाएगी। कॉन्स्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

Back to top button