हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

Kamlesh Jangade Biography: कमलेश जांगड़े का पूरा जीवन परिचय, डीएलड की पढ़ाई, जिला पंचायत चुनाव में हार, जानिये कौन है कमलेश

Kamlesh Jangade Biography: कमलेश जांगड़े का पूरा जीवन परिचय, डीएलड की पढ़ाई, जिला पंचायत चुनाव में हार, जानिये कौन है कमलेश

Kamlesh Jangre Biography :  जांजगीर चांपा से इस बार भाजपा ने प्रत्याशी बदला है।भाजपा ने कमलेश जांगड़े को जांजगीर चांपा से उम्मीदवार बनाया है।कमलेश जांगड़े सक्ती विधानसभा से आती है। वो भारतीय जनता पार्टी में महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। एक बार वे जिला पंचायत का चुनाव हार चुकी हैं। कमलेश जांगड़े लोकसभा के लिए नई तो है, पर वे जिला पंचायत का चुनाव हार चुकी है, लिहाजा पार्टी का उन पर दांव लगाना हैरान कर रहा है।

CG लोकसभा चुनाव: ED में नाम आने के बाद भी चिंतामणी महाराज को BJP ने बनाया अपना कैंडिडेट, विधानसभा चुनाव में किया वादा बीजेपी ने निभाया

स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई करने वाली कमलेश जांगड़े 2019 में भी टिकट की दावेदार थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया।

कमलेश जांगड़े का जीवन परिचय (kamalesh jangade ka jeevan parichay)

  • लोकसभा सीट- जांजगीर चांपा
  • प्रत्याशी का नाम-  कमलेश जांगड़े
  • उम्र- 46 साल
  • शिक्षा- एम ए हिंदी साहित्य, डीएड
  •  पति का नाम -बसंत कुमार जांगडे
  • पिता का नाम -भूरेदास पात्रे
  • जन्मतिथि – 30.12.1977
  • शैक्षणिक योग्यता – एम.ए हिन्दी साहित्य, डी एड
  • वैवाहिक स्थिति -विवाहित,
  • रुचि – समाज सेवक, अध्ययन, राजनीति, भारती प्र संस्कृति
  • जाति – सतनामी (अनु जाति)
  • मोबाईल नं 7489443269
  • ईमेल- kamleshjangde [email protected]
  • पता – जांजगीर-चांपा. ग्राम पो मसनियां, तहसील सक्ती, जिला सक्ती,  पिन- 495689

वर्तमान दायित्व

1) जनवरी 2023 से जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नवीन जिला सक्ती

2) अक्टूबर 2022 से जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ छग सतनामी समाज नवीन जिला सक्ती।

संवैधानिक पद पूर्व में

1) वर्ष 2005 से जनवरी 2015 तक दो पंचवर्षीय कार्यकाल सरपंच, ग्राम पंचायत मसनियां कला।

2) प्रथम सरपंच कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले में सर्वश्रेष्ठ सरपंच का सम्मान कलेक्टर द्वारा।

Kamlesh Jangade Biography: कमलेश जांगड़े का पूरा जीवन परिचय, डीएलड की पढ़ाई, जिला पंचायत चुनाव में हार, जानिये कौन है कमलेश

संगठन में पूर्व दायित्व

1) वर्ष 2002 में विधार्थी परिषद संयोजक का दायित्व ।

2) वर्ष 2015 से 2020 तक प्रदेश महिला मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य एवं प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा सदस्य के रूप में दायित्व । 3) वर्ष 2015 से 2020 तक सरगुजा जिला में जिला प्रभारी का दायित्व ।

4) वर्ष 2020 से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जांजगीर-चांपा का दायित्व

5) वर्ष 2020 से जांजगीर नगर मंडल का दायित्व ।

प्रोफाइल-

क्यों मिला टिकट- समाज सेविका , राजनैतिक रुचि, अपने समाज सहित सर्व समाज में अच्छी पकड़ा, सरपंच मसानिया कला बनी थी,
वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष है। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है।

पिछले 2019 चुनाव की स्थिति-2019 में भी टिकट मिलने को लेकर नाम चल रहा था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पृष्टभूमि

1) बड़ा बेटा संघ का स्वयं सेवक है।

2) प्रथम वर्ष प्रशिक्षित (चांपा) 2017। 3) संघ के प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष कार्यक्रमों में सहयोग ।

पारिवारिक पृष्टभूमि

1) पति श्री बसंत कुमार जांगडे (शासकीय ठेकेदार, ट्रांसपोर्टर) वार्षिक आय (1 करोड़ रुपये)

2) पति बंसत कुमार के भाईयों में (अ) परमानंद जांगड़े-सिचाई विभाग रायपुर (छ.ग.) में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत ।

(ब) गिरधारी लाल जांगड़े एन.एच.पी. सी. भोपाल (म.प्र.) में महा-प्रबंधक के पद पर कार्यरत

(स) राजेश कुमार जांग, एम सी एल तालचर (उड़ीसा) में वरिष्ठ अधिकारी माइनिंग के पद पर कार्यरत है।

3.  ससुर  सी आर जांगडे जी शिक्षा विभग से सेवा निवृत हुए है।

4.  पिता भूरेदास पात्रे जी आबकारी विभाग से सेवानिवृत हुए है।

5. पति बंसत कुमार जांगड़े के जीजा  भिलाई इस्पात संयत्र छ ग में महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत हुये है।

 

Kamlesh Jangade Biography: कमलेश जांगड़े का पूरा जीवन परिचय, डीएलड की पढ़ाई, जिला पंचायत चुनाव में हार, जानिये कौन है कमलेश

Brijmohan Agarwal Biography in Hindi: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर से बने लोकसभा उम्मीदवार, 8 बार जीता विधानसभा चुनाव, जानिये उनके बारे में

Back to top button