हेडलाइन

कांग्रेस नेता के भतीजे का अपहरण: बदमाशों ने 7 साल के मासूम का अपहरण कर मांगे 4 करोड़ की फिरौती,पुलिस बदमाशों तक पहुंचती… बच्चें के साथ

इंदौर 7 फरवरी 2023। मध्यप्रदेश के महू में एक कांग्रेस नेता के 7 साल के भतीजे का अपहरण कार बदमाशों ने 4 करोड़ रूपये की फिरौती मांगी गयी। पुलिस जब तक बदमाशों को पकड़कर बच्चें को रिहा कराती, इतने देर में बदमाशों ने बच्चें की हत्या कर लाश को जंगल के पास पुलिया के नीचे फेंक दिया था। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें आरोपी बच्चे को लेकर जाते दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इस अपहरणकांड में शामिल 2 आरोपियों को अरेस्ट किया हैं।

जानकारी के मुताबिक मामला किशन गंज थाना क्षेत्र के गांव पिगडंबर का है। पुलिस ने इस अपहरणकांड और हत्या के मामले में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा हैं कि यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह चौहान के छोटे भाई जितेंद्र सिंह चौहान का बेटा हर्ष रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे घर के सामने साइकिल चला रहा था। तालाब के पास पहुंचा और यहीं से लापता हो गया। बच्चा जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। फिर पुलिस से शिकायत की। अलग-अलग जगह के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। पुलिस को रेलवे ट्रैक के फुटेज में एक युवक के साथ बच्चा हंसते-खेलते जाते हुए दिखाई दिया।

इसके बाद वह एक आल्टो कार में बैठते दिखाई दिया। पुलिस ने मामले में परिचित पर अपहरण की शंका जाहिर की। इसके बाद लगातार मोबाइल नंबर और गाड़ी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।इसी बीच बदमाशों ने अपहृत बच्चें के परिजनों का मोबाइल पर काॅल कर 4 करोड़ रूपये की फिरौती की मांग की गयी। परिवार के लोग डर गये और उन्होने इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी।फिरौती मांगने का ऑडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी बच्चे के परिजन से कह रहा है….. आपके लड़के की जिंदगी चाहिए तो चार खोके 4 करोड़ रुपए तैयार रखो। मैं जब कॉल करूं तब पैसे लेकर आ जाना। पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाती, उससे पहले ही उन्होने बच्चें की हत्या कर लाश को फेंक दिया। देर रात पुलिस को पता बच्चे का शव चोरल में आने वाले सैंडल-मेंडल गांव की एक पुलिया के नीचे पड़ा होने की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे के शव को बरामद कर महू के सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस की तफ्तीश में सीसीटीवी फुटेज तलाश की तो उसमें ऋतिक नाम का लड़का हर्ष का हाथ पकड़ ले जाते हुए दिखाई दिया। ऋतिक, जितेंद्र सिंह का रिश्ते में भांजा है। जितेंद्र सिंह को बुलाकर जब यह बताया गया, तो उनको विश्वास ही नहीं हुआ। उसके बाद पुलिस ने उनको सीसीटीवी फुटेज दिखाया, तो वह भी हैरान रह गए। पुलिस ने ऋतिक और विकास को गिरफ्तार किया हैं, जिन्होने पैसे के लिए बच्चें का अपहरण कर हत्या कर दी। बताया जा रहा हैं कि दोनों आरोपी परिवार के करीबी हैं। एक आरोपी के पिता कॉन्स्टेबल थे। अभी उसका बड़ा भाई शाजापुर में कॉन्स्टेबल है।

Back to top button