हेल्थ / लाइफस्टाइल

होठों की बनावट और रंग से जाने अपनी किस्मत का हाल….

रायपुर 23 जनवरी 2023 किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती में होठों का बहुत महत्व होता है। महिलाओं के मामले में यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। दरअसल कई परंपराओं में होंठों को खूबसूरती का प्रतीक माना गया है। सुंदर होंठ न केवल व्यक्ति के व्यक्तित्व को प्रकट करते हैं बल्कि उस व्यक्ति के बारे में भी बहुत कुछ बताते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर का प्रत्येक अंग व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और कर्म के बारे में बहुत कुछ जानकारी देता है। आइए देखते हैं कि किसी व्यक्ति के होंठ (Personality as per Lips), उनका अलग-अलग आकार या रंग क्या बताते हैं। अलग-अलग लोगों के होंठों का आकार अलग-अलग होता है। इनका रंग भी अलग होता है। इन बातों के आधार पर आप व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं।
दोनों होंठ मोटे- ऐसा व्यक्ति मुंहफट होता है। अंतरमन में कोई रहस्य छिपाकर नहीं रखता। खानपान में विशेष रुचि रखता है। पेटु जैसा होता है।

दोनों होंठ पतले- ऐसा व्यक्ति सरल चित्त होता है। संघर्ष से उन्नति करता है। ढलती आयु में हर प्रकार का सुख भोगता है।

बड़े होंठ – जिन लोगों के होंठ बड़े होते हैं वे अक्सर बहुत चालाक पाए जाते हैं. बड़े और चौड़े होंठ वाले चाहे लड़के हों या फिर लड़कियां इन्हें दिखावा करना खूब आता है. ये लोग अक्सर दूसरों से आदर और सम्मान पाने को भूखे रहते हैं. चौड़े होंठ वाली लड़कियां दूसरों के दिल की बात को आसानी से उगलवा लेती हैं. इन्हें एक साथ कई काम करना खूब भाता है.

निचला होंठ भारी- अहंकारी वृत्ति का प्रतीक है। ऐसा व्यक्ति अपनी बात मनवाने के लिए कुछ भी कर सकता है। दूसरों का दुख सुनकर या देखकर आंतरिक प्रसन्नता अनुभव करता है। सहनशील नहीं होता।

रक्तिम ओंठ- शौर्य, वीर्य और उत्साह के द्योतक हैं। ऐसे नर-नारी काम लालसा का भरपूर लाभ प्राप्त करते हैं। ऐश्वर्यशाली एवं धनवान होते हैं।

काले ओंठ- कपट तथा संघर्ष का प्रतीक है। ऐसे व्यक्ति मिथ्यावादी होते हैं तथा सदा दुख भोगते हैं।

काले होंठ – ऐसे होंठ वाले अक्सर बहुत मेहनती और अपना काम बहुत ईमानदारी से करने वाले होते हैं. ऐसे लोगों को कम उम्र में ही बड़ी जिम्मेदारी उठानी पड़ती है और इनके जीवन में संघर्ष बहुत ज्यादा रहता है. अमूमन ऐसी लड़कियां पढ़ने लिखने में बहुत अच्छी होती हैं और जिनकी जीवनसंगिनी बनती हैं, उसका पूरा साथ निभाती हैं. इनमें तार्किक क्षमता बहुत अच्छी होती है.

Back to top button