Korean Glass Skin पाने का सपना होगा पूरा, ये DIY फेस मास्क देंगे इंस्टेंट ग्लो

Korean Glass Skin : इन दिनों कोरियन लाइफस्टाइल और ब्यूटी ट्रेंड (Korean Beauty Trends) भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। खासकर लड़कियां कोरियन स्किनकेयर और फैशन को खूब पसंद कर रही हैं। ग्लास स्किन (Glass Skin) पाने की चाहत में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। ऐसे में कोरियन DIY फेस मास्क एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

Korean Glass Skin पाने का सपना होगा पूरा

Korean Glass Skin
Korean Glass Skin

Korean Glass Skin स्किन के लिए ये DIY फेस मास्क करें ट्राई

1. राइस वॉटर फेस मास्क

कोरियन स्किनकेयर का सबसे लोकप्रिय और आसान तरीका राइस वॉटर मास्क है। इसे बनाने के लिए पके हुए चावल में राइस वॉटर और शहद मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा हाइड्रेट और चमकदार बनती है।

2. एलोवेरा जेल और ग्रीन टी मास्क

एलोवेरा स्किन को ठंडक और नमी प्रदान करता है। इस मास्क के लिए एलोवेरा जेल, शहद और ग्रीन टी का पाउडर मिलाएं। इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क त्वचा को गहराई से पोषण देने का काम करता है।

3. ओट्स और दही फेस मास्क

अगर आप सॉफ्ट और ब्राइट स्किन चाहते हैं, तो ओट्स और दही का मास्क फायदेमंद रहेगा। इसके लिए ओट्स को सादे दही और शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे हल्के हाथों से मसाज करें और 10 मिनट बाद पानी से धो लें।

4. हल्दी, शहद और दही मास्क

कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए हल्दी, शहद और दही का फेस मास्क बेहद असरदार है। इन तीनों चीजों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं और 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। यह मास्क हाइपरपिगमेंटेशन और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।

5. खीरे का रस और एलोवेरा मास्क

यह मास्क त्वचा को ठंडक और प्राकृतिक नमी प्रदान करता है। खीरे के रस में एलोवेरा जेल और हयालूरोनिक एसिड सीरम की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • किसी भी फेस मास्क को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • अगर जलन, खुजली या कोई एलर्जी हो, तो तुरंत इसे हटाएं और दोबारा इस्तेमाल न करें।
  • ज्यादा एक्सफोलिएशन से बचें, इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है।

Related Articles