वायरल न्यूज़

सूत सारथी समाज की मासिक शुल्क कार्ययोजना…समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने शुरू की मासिक आर्थिक मदद योजना



कोरबा 17 जनवरी 2023। जमनीपाली कोरबा निवासी राजाराम की माता स्व. शांति देवी सारथी के दशगात्र कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दशगात्र कार्यक्रम में शांति पाठ किया साथ श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने के उपरांत प्रदेशभर के दूरदराज से आए सूत सारथी समाज के स्वजातीय जनों का महत्वपूर्ण बैठक भी हुआ जिसमें नंदलाल सारथी पुत्र शंकर सारथी निवासी जवाली कोरबा जो छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत है।

समाज को जवाली के मुख्य मार्ग में अपने स्वयं के नाम से अंकित निजी भूमि सामाजिक भवन हेतु 3 डिसमिल जमीन दान देने की घोषणा किए जिसमें उन्होंने पूर्व से ही चारों तरफ बाऊंड्रीवाल किया हुआ है उनके इस अनुकरणीय कार्य पर उपस्थित सभी सामाजिक जनों ने करतल ध्वनि और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। उसके साथ ही कोरबा निवासी संतोष सारथी जी के प्रस्ताव पर सभी शासकीय कर्मचारी और आर्थिक रूप से सक्षम स्वजातीय जनों ने 100 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दान स्वरूप देने का घोषणा किया।

समाज के इन लोगों ने जमा करायी सहयोग राशि

दाऊराम सारथी

सागर देवी सारथी

प्रेम लाल सारथी

रंजीत सारथी

इंद्र कुमार सारथी

योगेश सारथी

संतोष सारथी

राज कुमार सारथी

राजा राम सारथी

सरोज कुमार सारथी

मोहित राम बघेल 5 सदस्य

सरस्वती बघेल

कल्याणी बघेल

प्रियंका सारथी

रोहित सारथी

गणेश सोनवानी

संध्या सारथी

शिव सारथी

कमला सारथी

विजय सारथी

द्रोपदी सारथी

गेंद राम सोनवानी

घनश्याम सारथी ने तत्काल अपने हिस्से के सौ रुपए प्रतिमाह माह का अंशदान प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुमार सारथी और प्रदेश महासचिव शिव सारथी के हाथो कुल 23 लोगो ने जमा किया, ताकि समाज विकास में इस आंशदान का बेहतर उपयोग किया जा सकें। सूत सारथी समाज के सभी प्रदेश स्वजातीय जनों ने मदद करने वाले स्वजातीय जनों का मुक्त कंठ से प्रसंशा किए हैं। उक्त जानकारी प्रदेश महासचिव शिव सारथी ने दिया है।

Back to top button