स्पोर्ट्स

MS Dhoni: धोनी ने बनाया ये बड़ा कीर्तिमान, IPL में ऐसा करने वाले बने इकलौते खिलाड़ी….

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार विकेटकीपिंग के दम पर इतिहास रच दिया। उन्होंने मैच में 1 कैच, 1 स्टम्पिंग और 1 रन आउट किया। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी IPL इतिहास में 200 डिसमिसल यानी शिकार (कैच + स्टंपिंग + रनआउट) पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं । IPL में धोनी के नाम 137 कैच और 40 स्टम्पिंग मिलाकर कुल 137 शिकार दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 27 रन आउट भी किए हैं।

हैदराबाद के खिलाफ ग्लव्स के साथ धमाल मचाते हुए धोनी ने आईपीएल इतिहास में कैच, स्टंपिंग और रन आउट को मिलाकर स्पेशल दोहरा शतक पूरा कर लिया। वो आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर हैं। धोनी ने एडेन मार्करम का शानदार कैच महीष तीक्ष्णा की गेंद पर लपका। इसके बाद विकेट के पीछे बिजली सी तेजी दिखाते हुए मयंक अग्रवाल को स्टंपिंग करके पवेलियन वापस लौटने के लिए मजबूर कर दिया। पारी के अंत में सटीक थ्रो के जरिए माही ने वॉशिंगटन सुंदर की पारी का भी अंत कर दिया। इसके साथ ही

धोनी ने आईपीएल में अबतक खेले 240 मैच में 141 कैच और 40 स्टंपिंग अपने नाम की हैं। वहीं उन्होंने 19 खिलाड़ियों को रन आउट भी किया है। उनके नाम इस तरह कुल 200 शिकार दर्ज हो गए हैं। विकेट के पीछे आईपीएल में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में धोनी के बाद दूसरे पायदान पर दिनेश कार्तिक हैं। कार्तिक के नाम 139 कैच और 35 स्टंपिंग दर्ज हैं।

महेंद्र सिंह धोनी अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम टी20 क्रिकेट में 208 कैच दर्ज हैं। उन्होंने क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ दिया है। डी कॉक के नाम 209 कैच हैं। तीसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 205 कैच लिए हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर
1. महेंद्र सिंह धोनी 208 कैच
2. क्विंटन डी कॉक-207 कैच
3. दिनेश कार्तिक- 205 कैच
4. कामरान अकमल-172 कैच
5. दिनेश रामदीन-150 कैच
6. मोहम्मद रिजवान- 146 कैच

CSK को जिताए कई मैच
महेंद्र सिंह धोनी ने IPL के 240 मैचों में 5037 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रहा है। वहीं, उन्होंने 135.77 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। धोनी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में होती है। वह आखिरी ओवर्स में विस्फोटक बैटिंग करने के लिए जानते हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकें। उनकी कप्तानी में ही सीएसके की टीम ने चार बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है।

Back to top button