टॉप स्टोरीज़

BJP नेता का मर्डर: दीवाली की खरीददारी कर लौट रहे भाजपा नेता को बीच सड़क पर गोली मारी….घंटों बाद भी नहीं मिला सुराग, बाइक व मोबाइल लूटकर कातिल हुए फरार….पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर 4 नवंबर 2021। दीपावली के ठीक पहले भाजपा नेता की दिन दहाडे हत्या कर दी गयी। वारदात के 36 घंटे बाद भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। भाजपा नेता सुरेश बर्मन की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुरेश धनतेरस की खरीदारी करने निकले थे। बाइक से घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली बर्मन के सिर में लगी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

50 वर्षीय सुरेश बर्मन भाजपा के सिहोरा नगर मंडल अजजा मोर्चा का पूर्व अध्यक्ष था। हत्यारे बाइक और मोबाइल छीनकर भाग गए, पर पर्स को हाथ नहीं लगाया। पुलिस के सामने यह पहले है कि हत्या लूट की नीयत से की गई या पुरानी रंजिश के चलते हुई है।

बताया जाता है कि वार्ड नंबर 9 पहरेवा नाका  निवासी वेल्डिंग व्यवसायी सुरेश बर्मन (50) रात करीब आठ  बजे के लगभग अपनी मोटरसाइकिल एमपी 20 एमडब्ल्यू 6302 से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही NH-30 खितौला मोड़ के पास पहुंचे उसी समय सामने से आए दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उन्हें रोका और उनके सिर पर 9 एमएम की पिस्टल से फायर कर दिया। गोली वेल्डिंग व्यवसायी के कान के ऊपरी हिस्से में लगी और सिर के दूसरी तरफ से बाहर निकल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी वेल्डिंग व्यवसायी की मोटरसाइकिल और उनकी जेब में रखा मोबाइल लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे सिहोरा और खितौला क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि वेल्डिंग व्यवसायी सुरेश बर्मन भारतीय जनता पार्टी सिहोरा नगर मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं में से एक थे। वे अनुसूचित जनजाति मोर्चा से उड़ा नगर मंडल के अध्यक्ष भी रहे हैं।

Back to top button