टेक्नोलॉजी बिज़नेस

नोकिया की तरफ से फैंस के लिए मिड रेंज सेगमेंट में नया स्मार्टफोन पेश,Nokia G42 5G को लॉन्च..

18 अक्टूबर 2023|स्मार्टफोन की दुनिया में नोकिया एक जाना पहचाना नाम है। सालों पहले जब स्मार्टफोन मार्केट में वीवो, ओप्पो, शाओमी, के फोन्स मौजूद नहीं थे उस समय नोकिया का ही वर्चस्व था। लेकिन अब एक बार फिर से नोकिया मोबाइल फोन्स के बाजार में वापसी कर रही है। पिछले कुछ महीने में नोकिया की तरफ से कई सारे स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए हैं। अब कंपनी ने अपना एक और नया स्मार्टफोन  Nokia G42 5G अपने फैंस के लिए लॉन्च कर दिया है। 

Nokia ने Nokia G42 5G में तगड़े फीचर्स दिए हैं। इसमें यूजर्स को 16GB तक की बड़ी रैम दी है। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इसे सेल के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो नोकिया की ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। 

Nokia G42 5G की कीमत और लॉन्च ऑफर

Nokia G42 5G को कंपनी ने एक खास ऑफर के साथ सेल के लिए पेश किया है। नोकिया ने Nokia G42 5G को बाजार में 16,999 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को गिफ्ट भी दे रही है। अगर आप इसे खरीदते हैं तो इसमें 999 रुपये कीमत का ब्लूटुथ हेडफोन फ्री में दिया जाएगा। नोकिया ने Nokia G42 5G को ब्रीजीमिंट, चारकोल, और बीच पिंक तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। 

Nokia G42 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Nokia G42 5G में कंपनी ने 6.56 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है। 
  2. इसकी डिस्प्ले में एचडी प्लस पैनल दिया गया है और साथ ही प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। 
  3. इस स्मार्टफोन का बैक कवर 65 प्रतिशत रीसाइकल्ड प्लास्टिक से तैयार किया गया है। 
  4. Nokia G42 5G में स्नैपड्रैगन 480 प्लस 5जी प्रोसेसर दिया है। 
  5. यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर रन करता है। 
  6. इसमें कंपनी ने 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है जिसे आप 25 W की फास्ट चार्जिंग से चार्ज कर सकते हैं। 
  7. Nokia G42 5G के रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का है। 
  8. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसेमं 8MP का कैमरा मिलता है। 

Back to top button