बिग ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी…. आर्थिक सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ में दिखी विकास की रफ्तार…..एग्रीक्लचर, इंडस्ट्री व सर्विस सेक्टर में दिखा ग्रोथ

रायपुर 8 मार्च 2022। बजट पूर्व आज राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण विधानसभा में पेश किया गया। मंत्री अमरजीत भगत ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था के आंकड़े रखे। अहम बात ये है कि प्रदेश का जीडीपी देश की जीडीपी से कहीं ज्यादा है। भारत सरकार की जीडीपी जहां 9.2% है, वहीं छत्तीसगढ़ की जीडीपी 11.5 प्रतिशत है यानि करीब 3 प्रतिशत ज्यादा है। एग्रीकल्चर, इंडस्ट्री और सर्विस सेक्टरों को देखें तो तीनों सेक्टर में छत्तीसगढ़ की जीडीपी भारत सरकार से कहीं ज्यादा है। छत्तीसगढ़ में पेश किये गये आंकड़ों के मुताबिक जीएसडीपी में अभी छत्तीसगढ़ में कृषि में 3.88% वृद्धि है, जबकि उद्योग क्षेत्र में 15.44% और सेवा क्षेत्र :-8 .54% वृद्धि है।

प्रदेश में प्रति व्यक्ति अनुमानित आय 1 लाख 18 हजार 401 रुये हैं। प्रति व्यक्ति आय में करीब 11.93% की वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़ के अर्थव्यवस्था में क्षेत्रवार योगदान को देखें तो कृषि क्षेत्र 16.73%, उद्योग क्षेत्र 50.61% और सेवा क्षेत्र 32. 66% है।

अगर तुलनात्मक स्तर की बात करें तो कृषि के क्षेत्र में भारत सरकार की वृद्धि 3.89%, वहीं उद्योग के क्षेत्र में 11.83% और सेवा के क्षेत्र में 8.24% है। छत्तीसगढ़ में यह वृद्धि कृषि के क्षेत्र में 3.88%. उद्योग के क्षेत्र में 15.44% और सेवा के क्षेत्र में 8.54% है।  तीनो क्षेत्र में भारत सरकार की औसत वृद्धि दर से छः ग में ज्यादा वृद्धि है।

Back to top button