हेडलाइन

Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

रायपुर 17 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ में आज से फिर मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज बारिश हो सकती है। बस्तर, रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर,  जशपुर जैसे जिलों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।  इसके अलावा प्रदेश में उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज बारिश के आसार है।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर लगातार हिमालय की तराई में बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से 18 अगस्त को उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। प्रदेश में आज अधिकांश जगहों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है।

पिछले कई दिनों से प्रदेश में बारिश नहीं हो रही थी, लेकिन आज से फिर मानसून एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और फिलहाल यही स्थिति की रहने की संभावना है। बुधवार को राजधानी रायपुर और दुर्ग में उमस ने लोगों को परेशान किया। दोनों ही जगहों में तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज रायपुर में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Back to top button