स्पोर्ट्स

ऋषभ पंत हुए आगबबूला, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को दी यह बड़ी चेतावनी, जाने अपडेट

आईपीएल के 17वें सेशन में दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति काफी खराब दिख रही है, जिसे अभ तक एक मैच को छोड़ दिया जाए तो सभी में हार का सामना करना पड़ा है। लगातार मैच हारने के बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत सहित खिलाड़ियों की खूब आलोचना हो रही है। वैसे भी दिल्ली कैपिटल्स उन टीमों में शामिल है, जिसने एक भी खिताब अपने नाम नहीं किया है। कार एक्सीडेंट के चलते पिछले सीजन से बाहर रहने वाले कप्तान ऋषभ पंत पर इस बार जिम्मेदारियों का बोझ बहुत अधिक है, लेकिन वे भी कोई करिश्मा अभी तक नहीं कर पाए हैं।

ऋषभ पंत हुए आगबबूला, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को दी यह बड़ी चेतावनी, जाने अपडेट

Read more: पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करते ही मिल रहा छप्परफाड़ फायदा,फटाफट जानें स्कीम से जुड़ी जरूरी बातें

इसी का असर है कि दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस के हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने खिलाड़ियों को खूब खराब खोटी सुनाई।

ऋषभ पंत ने हार के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदारी
इंडियन प्रीमियर लीग में अपना पांचवां मुकाबला खेल रही दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इसके लिए खराब बल्लेबाजी और डेथ ओवरों की गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहराया। ऋषभ पंत ने कहा कि हमारे गेंदबाजों को विकेट पर गेंदबाजी करने, बीच में धीमी गेंद फेंकने और अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने की आवश्यकता है।

गेंदबाजों को परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझने की जरूरत होगी। मुझे लगता है कि हमें कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की आवश्यकता है। इसमें डेथ ओवरों की गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी शामिल है। ऋषभ पंत के इस बयान से ऐसा लग रहा है जैसे वे टीम के खिलाड़ियों से खुश नहीं है।

ऋषभ पंत हुए आगबबूला, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को दी यह बड़ी चेतावनी, जाने अपडेट

Read more: अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 मे मचाया कोहराम,हाथ में उठाया त्रिशूल, पैरों में लगाया महावर

मुंबई ने खोला जीत का खाता

आईपीएल के 17वें सीजन में काफी दिनों से जीत के लिए मेहनत कर रही मुंबई इंडियंस की कोशिश आखिरकार पास गई। उसे कड़ी मेहनत के बाद दिल्ली कैपिटल्स से जीत मिली, जिससे खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिली। शुरुआती तीन मैचों में हार मिलने से मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। जीत मिलने के बाद उन्होंने रहात की सांस ली है।

Back to top button