स्पोर्ट्सहेडलाइन

Road Safety Series: नमन के आगे श्रीलंका नतमस्तक…भारत ने श्रीलंका के खिलाफ़ खड़ा किया 195 रनों का स्कोर….नमन 108 नॉट आउट, सचिन-यूवी ने दिल तोड़ा

रायपुर 1 अक्टूबर 2022। नमन ओझा के धमाकेदार शतक की बदौलत भारत ने रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत के लिए श्रीलंका के सामने 196 लक्ष्य रखा है। भारत ने नमन ओझा के 108 रनों की बदौलत भारत ने 195 रन बनाये। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मास्टर ब्लास्टर ने आज रायपुर के फैंस को निराश किया और बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गये। सचिन के शून्य पर आउट होने के सुरेश रैना ने आते ही चौका लगाया, लेकिन वो भी 2 गेंद सामना कर आउट हो गये।

उसके बाद पिच हीटर के तौर पर उपर भेजे गये विनय कुमार ने जबरदस्त हाथ दिखाये। ना सिर्फ उन्होंने सलामी बल्लेबाज नमन ओझा का साथ दिया, बल्कि भारत का स्कोर भी सम्मानजनक स्तर पर पहुंचाया। विनय आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 21 गेंद पर 36 रन बनाये। दूसरी छोर पर नमन ओझा भी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे। पहले तो उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर अपना शतक भी पूरा किया। नमन ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया।

युवराज शुरू में थोड़ा असहज लग रहे थे, पहली ही गेंद पर उनका कैच भी छूट गया। युवराज थोड़ा लय में आते दिख रहे थे, तभी कुलशेखरा की गेंद पर युवी को दिलशाद ने लपक लिया। युवराज ने 13 गेंद पर 19 रन बनाये। जिसमें 2 चौके और 1 छक्के लगाये।

Back to top button