मनोरंजन

गुरु रंधावा के साथ जमकर डांस करती दिखीं शहनाज गिल, वीडियो देख फैंस बोले- ये हुई ना बात…

मुंबई 25 अक्टूबर 2022 : बिग बॉस 13 से शहनाज गिल इतनी मशहूर हुईं कि अब वो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनका कोई भी वीडियो क्लिप आए वायरल हो जाता है। अब शहनाज का दिवाली पार्टी से एक वीडियो सामने आया है। उनके साथ सिंगर गुरु रंधावा भी हैं। दोनों साथ में डांस कर रहे हैं। गुरु रंधावा के साथ शहनाज पहले हंसती हुए दिखती हैं और फिर वो उनके साथ डांस करती हैं। एक ही डांस स्टेप्स करने की वजह से वो ठहाके लगाने लगते हैं।

हाथों में हाथ डालकर डांस करते दिख रहे हैं रंधावा और शहनाज
शहनाज ‘बिग बॉस 13’ के बाद से ही काफी चर्चा में हैं। अब शहनाज सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। शहनाज लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस लेटेस्ट वीडियो में शहनाज गिल और गुरु रंधावा का पंजाबी कनेक्शन भी खूब नजर आ रहा है। दोनों एक-दूसरे के साथ हाथों में हाथ डालकर डांस करते दिख रहे हैं। हालांकि, स्वभाव से चुलबुली और मस्तीखोर शहनाज यहां भी कुछ इसी अंदाज में दिख रही हैं।

शहनाज को बताया इंडिया की फेवरेट
वीडियो के अंत में गुरु, शहनाज को पीछे से पकड़कर गले लगाते हैं। पार्टी में शहनाज ने बेज कलर का लहंगा पहना और ज्वैलरी कैरी की। वहीं गुरु ने सिल्क नेवी ब्लू कुर्ता पहना है। वीडियो के साथ सिंगर ने कैप्शन में लिखा, इंडिया की फेवरेट शहनाज गिल के साथ। हैप्पी दिवाली।

फैन्स के कमेंट्स
एक फैन ने कमेंट किया, हैप्पी दिवाली, ब्यूटीफुल बेबी गर्ल, उन्हें एंजॉय करते हुए देखकर बहुत खुश हूं। सबकी लाडली है वह। एक ने कहा, मेरे फेवरेट एक ही फ्रेम में। एक फैन लिखते हैं, शहनाज हमेशा ऐसे ही खुश रहो।

आने वाली फिल्म
शहनाज ने 2017 में पंजाबी फिल्म सत श्री अकाल इंग्लैंड से डेब्यू किया। बाद में वह दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म होंसला रख में भी नजर आईं। बॉलीवुड में सलमान खान के साथ वह फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू करेंगी।

अन्य सितारों के साथ भी फोटोज
गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कई सितारों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें सारा अली खान, वरुण धवन, कपिल शर्मा, अनन्या बिड़ला, तमन्ना भाटिया सहित अन्य हैं। गुरु रंधावा ने लिखा, सभी को हैप्पी दिवाली, सभी पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे।

Back to top button