मनोरंजन

BIG BOSS में दिखेंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा,पोर्न मूवी बनाने का लगा था आरोप

मुंबई 9 जून 2023 रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने हाल ही में शो का एंथम सॉन्ग रिलीज किया है। एंथम सॉन्ग में सलमान खान और रफ्तार नजर आ रहे हैं। शो का नया प्रोमो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। प्रोमो वीडियो में सलमान और रफ्तार हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने शो के प्रोमो को शेयर करते हए कैप्शन लिखा है। जनता ही इस बार असली बॉस है।
शो में जनता का राशन टास्क से लेकर एलिमिनेशन तक में योगदान रहेगा। शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार का बिग बॉस ओटीटी 2 काफी ग्रैंड होने वाला है। बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए फैजल शेख, अंजलि अरोड़ा, अविनाश सचदेवा, आसिम रियाज समेत कई लोगों का नाम सामने आया है। बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था। शो का पिछला सीजन दिव्या अग्रवाल ने जीता था।

Back to top button