मनोरंजन

दिव्या अग्रवाल मंगेतर अपूर्वा पडगांवकर की बनेंगी , इनविटेशन वीडियो शेयर कर बताया किसकी बनेंगी दुल्हन..

मुंबई 14 दिसंबर 2023|बिग बॉस ओटीटी 1 की विनर और टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवालआए दिन अपने बोल्ड लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं और अब उनके फैंस के लिए बेहद कमाल की खबर आ रही है. दरअसल दिव्या अग्रवाल जिन्होंने पिछले साल अपने प्यार अपूर्वा पडगांवकरसंग सगाई की थी वो अब जल्द ही शादी कर ने वाली हैं. दरअसल दिव्या ने अपने मंगेतर अपूर्वा से शादी की घोषणा कर दी है और सोशल मीडिया पर उन्होंने एख बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है, जिसने फैंस को बेहद खुश कर दिया है

दिव्या ने किया शादी का ऐलान
दिव्या अग्रवाल ने शादी का ऐलान कर दिया है और ये घोषणा हर किसी का ध्यान खींच रही है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो के जरिये शादी की डिटेल्स साझा की हैं। भले ही शादी के इस इनविटेशन वीडियो में शादी की तारीख और स्थान फैंस के साथ साझा नहीं किया गया है, लेकिन उसके बाद भी ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो में साफ बताया है कि उनकी शादी किससे होने वाली है। कई रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकीं दिव्या अग्रवाल अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर से शादी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 2022 में अपने जन्मदिन के दिन अपूर्व से सगाई की थी। .

https://www.instagram.com/divyaagarwal_official/?utm_source=ig_embed&ig_rid=73394615-d90d-4742-ad0c-0e2b81ceb894

पहले ही कहा था, जल्द करूंगी शादी
5 दिसंबर, 2022 को दिव्या अग्रवाल ने अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर के प्रपोजल की झलक दिखाई थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘क्या मैं कभी मुस्कुराना बंद करूंगी? शायद नहीं। जीवन अब और अधिक चमकदार हो गया है और मुझे इस यात्रा को साझा करने के लिए सही व्यक्ति मिल गया है… इस महत्वपूर्ण दिन से,मैं कभी भी अकेले नहीं चलूंगी…’

पहले वरुण को करती थीं डेट
2022 में दिव्या अग्रवाल ने अपनी शादी के बारे में बात की थी और बताया था कि वह 2023 में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उन्होंने पिछले साल वरुण सूद से अपने ब्रेकअप की घोषणा की थी और फिर अपूर्व के साथ रिलेशन में आ गई थीं। इस साल की शुरुआत में अभिनेता अमृता राव और आरजे अनमोल के साथ उनके शो ‘कपल ऑफ थिंग्स’ पर बात करते हुए दिव्या ने खुलासा किया कि कैसे वह अपने मंगेतर अपूर्वा पडगांवकर के साथ एक महिला की तरह महसूस करती थीं, जो वो वरुण के साथ नहीं करती थीं। दिव्या और एक्स बॉयफ्रेंड वरुण ने ‘ऐस ऑफ स्पेस’ और ‘स्प्लिट्सविला’ में आने के बाद डेटिंग शुरू की।

Back to top button