स्पोर्ट्सहेडलाइन

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर रहे सलीम दुर्रानी का कैंसर से निधन, 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली 2 अप्रैल 2023: भारतीय क्रिकेट के लिए रविवार (2 अप्रैल) की सुबह एक दुखद खबर सामने आई। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने गुजरात के जामनगर में आज सुबह आखिरी सांस ली। वो कैंसर से जूझ रहे थे।

भारतीय क्रिकेट टीम और उनके चाहने वालों के लिए रविवार 2 अप्रैल की सुबह बिल्कुल अच्छी नहीं रही। दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सलीम दुर्रानी का रविवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने अपनी आखरी सासें गुजरात के जामनगर में ली। वह 88 साल के थे और कैंसर से लड़ रहे थे। बता दें कि सलीम दुर्रानी अफगानिस्तान में पैदा हुए थे और उन्होंने भारत के लिए काफी साल तक क्रिकेट खेला था। इसी के साथ दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

भारत की ओर से कुल 29 टेस्ट मैच खेलकर 1202 रन बनाने वाले सलीम दुर्राना का जीवन काफी रोचक रहा है। वह एक बैटिंग ऑलराउंडर थे। उन्होंने अपने करियर में एक शतक और सात अर्धशतक लगाए और 75 विकेट भी अपने नाम दर्ज किए। उन्होंने 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। फिर 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट खेला। उन्होंने अपने पहले और आखिरी दोनों मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में ही खेले थे। क्रिकेट के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया का रुख कर लिया था।

सलीम दुर्रानी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच फरवरी 1973 में खेला था। इसके बाद उन्होंने 1973 में ही क्रिकेट को अलविदा कहा और फिल्म की दुनिया में हाथ आजमाने की थामी। इंडस्ट्री में आते ही उन्हें डेब्यू का मौका मिला उस वक्त की सबसे खूबसूरत और लीडिंग एक्ट्रेस के साथ। सलीम दुर्रानी ने बॉलीवुड फिल्म ‘चरित्र’ से अपने फिल्मी करियर का डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस परवीन बॉबी थीं।

सलीम दुर्रानी भारतीय क्रिकेट टीम के एक स्पिन ऑलराउंडर थे। उनका जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। मगर जब दुर्रानी सिर्फ 8 महीने के थे तभी उनका परिवार पाकिस्तान के कराची में आकर बस गया। इसके बाद जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ, तब दुर्रानी का परिवार भारत आ गया था। क्रिकेट जगत में उनकी 60-70 के दशक में अलग पहचान थी। उन्हें एक शानदार ऑलराउंडर के तौर पर जाना जाता था। वह एक आतिशी बल्लेबाज थे।

Back to top button