टॉप स्टोरीज़

दुल्हन लेकर लौट रहा दुल्हा आधे रास्ते में गिरफ्तार, 5 बाराती भी पहुंचे हवालात, 1 करोड़ के सेक्सटार्शन का मामला

भरतपुर(राजस्थान) 24 सितंबर 2023। दुल्हन लेकर लौट रहा दुल्हा बीच रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया। दुल्हे पर सेक्सटॉर्शन के जरिए 1 करोड़ की ठगी करने का आरोप है। दुल्हा के अलावे 5 बारातियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सैकुल निवासी केसरोली जिला अलवर, वसीम निवासी उंचकी थाना कैथवाड़ा जिला भरतपुर, मुस्तफा निवासी ककराला थाना सीकरी जिला भरतपुर, मुस्तकीम निवासी केसरोली जिला अलवर, मुस्तफा निवासी सैलारपुर जिला अलवर को गिरफ्तार कर हरियाणा की साइबर क्राइम टीम अपने साथ ले गई।

बताया जा रहा है कि दूल्हे शकील पर 1 करोड़ की ठगी का आरोप है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को हरियाणा पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह शादी कर दुल्हन को अपने घर ले जा रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर ये कार्रवाई भरतपुर में हरियाणा की साइबर क्राइम टीम ने रात 11 बजे की है।

टीम आरोपी शकील को पकड़ अपने साथ ले गई। टीम जब आरोपी को गिरफ्तार करने आई तो पता चला कि उसकी शादी है और वह रात में बारात लेकर दोबारा अपने घर की तरफ आएगा।इस पर टीम ने सीकरी रोड़ पर नाकाबंदी करवाई और दूल्हे समेत 5 बारातियों को गिरफ्तार कर अपने साथ सोनीपत ले गई।जानकारी के मुताबिक हरियाणा की सोनीपत साइबर टीम शकील निवासी रायवका थाना गोपालगढ़ को पकड़ने के लिए भरतपुर आई थी। तब पुलिस ने शकील के घर पर दबिश दी।

जब शकील के घर पुलिस पहुंची तो पता लगा कि, शकील की आज शादी है और वह बारात लेकर गया है। शादी के बाद वह अपनी दुल्हन को देर रात साथ लेकर घर आ रहा है। जिसके बाद हरियाणा साइबर क्राइम पुलिस ने नगर सीकरी रोड़ पर नाकाबंदी कर दी,और रास्ते में बारात को रुकवाकर दूल्हे शकील और 5 बारातियों को गिरफ्तार कर अपने साथ सोनीपत ले गई।

Back to top button